TRENDING TAGS :
Jalaun News: 20 रुपये की बिजली के तार को लेकर विवाद, दबंग पिता-पुत्र ने दुकानदार और परिजनों को पीटा
Jalaun News: 20 रुपये के बिजली तार को लेकर हुए मामूली विवाद में दबंग पिता-पुत्र ने दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jalaun News(Photo-Social Media)
Jalaun News: जालौन एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक बिजली के तार को बदलने को लेकर हुए विवाद में दबंग पिता-पुत्र ने दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रामपुरा। कस्बे के राजा मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर मंगलवार को हुए विवाद में दबंगों द्वारा दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से बाजार के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित दुकानदार इंद्रपाल निराला के अनुसार, होली मोड़ निवासी कढ़ोरे फौजी और उसका पुत्र इंद्रजीत करीब छह माह पूर्व उनकी दुकान से बिजली की एक केबल खरीदकर ले गए थे। केबल खराब होने पर दोनों मंगलवार को दुकान पहुंचे और उसे बदलने का दबाव बनाने लगे। दुकानदार द्वारा पुरानी केबल बदलने से इंकार करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि इसके बाद कढ़ोरे फौजी और इंद्रजीत ने दुकान में मौजूद शशिकांत और उदय के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। मारपीट में शशिकांत के सिर, नाक और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उदय के सिर और जबड़े में चोट लगी। घटना के बाद घायल पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश ने बताया कि लगभग 20 रुपये के बिजली के तार को लेकर विवाद हुआ था। मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


