Jalaun News: पुलिस की बड़ी सफलता, 210 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए

Jalaun News: जालौन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 35.70 लाख रुपये के 210 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे, लोगों ने जताया आभार।

Afsar Haq
Published on: 14 Jun 2026 8:45 PM IST
Big success of police, 210 Gumshuda mobiles returned to owners
X

पुलिस की बड़ी सफलता, 210 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण और जनता की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 35.70 लाख रुपये मूल्य के 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर थाना और जनपद की साइबर सेल टीमों ने यह उपलब्धि हासिल की। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए

रविवार को पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक तथा जनपद के सभी थानों में गठित साइबर सेल टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को विभिन्न थानों और साइबर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर तकनीकी सहायता से मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयासों के बाद ये मोबाइल जालौन जनपद के अलावा अन्य जिलों और विभिन्न राज्यों से भी बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जताई, पुलिस का आभार व्यक्त किया

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और जालौन पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की मेहनत और तकनीकी दक्षता के कारण उन्हें उनका सामान वापस मिल गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने साइबर थाना और सभी थानों की साइबर सेल टीमों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी और साइबर अपराध नियंत्रण के लिए अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story