Jalaun News: दहेज की खातिर गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Jalaun News: जालौन के सिलौवा बुजुर्ग गांव में गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर मिला। पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

Afsar Haq
Published on: 14 Jun 2026 10:17 PM IST
Four, including husband, charged with murder of pregnant wife for dowry
X

दहेज की खातिर गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज (मृतका की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन गर्भवती विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलौवा बुजुर्ग में गर्भवती विवाहिता मुस्कान (लगभग 24 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना रामपुरा में तहरीर दी है।

दहेज में नकदी और मोटरसाइकिल की मांग

झांसी जनपद के थाना समथर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धींगपुरा निवासी अनिल कुमार जाटव ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री मुस्कान की शादी सिलौवा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार जाटव के साथ की थी। विवाह के समय सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति मनोज, ससुर सुरेश, सास अन्नपूर्णा और ननद प्रियंका अतिरिक्त दहेज में नकदी और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।

दो वर्षीय पुत्री को छोड़कर चली गई

परिजनों के अनुसार मुस्कान की दो वर्षीय पुत्री है और वह वर्तमान में गर्भवती भी थी। मृतका के पिता ने घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story