TRENDING TAGS :
Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
Jalaun News: जालौन के पचोखरा गांव में बिजली की केबल में हुए शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। आग से गेहूं, भूसा, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
Jalaun News
Jalaun News: मंगलवार देर रात बिजली की केबल में हुए शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।रामपुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत पचोखरा में मंगलवार रात करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी रामगोपाल पुत्र अजुद्दी प्रसाद के घर में आग लग गई।
बताया गया कि मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे निकली चिंगारी ने कच्चे और फूस से बने मकान को अपनी चपेट में ले लिया।घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक घर में रखा गेहूं, भूसा, कपड़े, चारपाई तथा अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने से गृहस्वामी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो घनी आबादी वाले मोहल्ले में बड़ा हादसा हो सकता था और कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे।मामले में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि एरियल बंच केबल में आग लगने से एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों की मदद से लाइन को दुरुस्त कर पुनः बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


