TRENDING TAGS :
Jalaun News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त, फरियादियों को बार-बार न लगवाएं चक्कर
Jalaun News: जालौन के आटा थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 11 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त, फरियादियों को बार-बार न लगवाएं चक्कर (Photo- Newstrack)
Jalaun News: जालौन। कोतवाली आटा सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। लंबित मामलों में चकरोड पर मिट्टी डाले जाने और हैंडपंप से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का उसी दिन मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और लेखपालों को चेतावनी
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और लेखपालों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाधान दिवस में खतौनी, सरकारी भूमि और संबंधित अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाए जाएं। अभिलेखों के बिना पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के साथ एसडीएम और तहसीलदार की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
उन्होंने पैमाइश, कुर्रा फांट, चकरोड और भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को 15 दिन के भीतर अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में 88 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। शेष किसानों का पंजीकरण 15 जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार कालपी, प्रभारी निरीक्षक आटा सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


