TRENDING TAGS :
Jalaun News: उरई में महिला ने ईओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, नगर पालिका में बुलाई पुलिस, सौंपी तहरीर
Jalaun News: उरई नगर पालिका में भुगतान विवाद को लेकर महिला ने ईओ पर अभद्र भाषा और दस्तावेज फेंकने का आरोप लगाया, पुलिस को तहरीर सौंपी।
उरई में महिला ने ईओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, नगर पालिका में बुलाई पुलिस, सौंपी तहरीर (Photo- Newstrack)
Jalaun News: जालौन। जालौन के उरई नगर पालिका में गुरुवार को एक महिला का ईओ से विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस बुला ली। महिला का आरोप है कि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी (ईओ) भुगतान को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका पहुंचने पर ईओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके दस्तावेज फेंक दिए। महिला ने पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है।
मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है जहां के राजेन्द्र नगर इलाके की निवासी महिला ने नगर पालिका परिषद के ईओ पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पिछले वर्ष 15 अगस्त पर उसने नगर पालिका में झंडे सप्लाई किये थे।
नगर पालिका में भुगतान के लिए गई महिला के साथ अभद्रता
जिनके भुगतान के लिए नगर पालिका ईओ राम अचल कुरील, टीएस गणेश प्रसाद, कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष मिश्रा उसका मानसिक शोषण कर रहे हैं। गुरुवार को वह नगर पालिका में भुगतान के लिए गई थी। उक्त लोगों ने उसके साथ जमकर अभद्रता की।
इतना ही नहीं महिला के उन्होंने उसके दस्तावेज भी फेंक दिए। इसपर उसने डायल 112 को फोन लगाकर पीआरवी को मौके पर बुलाया। लेकिन उक्त लोग मौके से भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।


