Jalaun News: जालौन कुआं पूजन में बार-बालाओं के डांस पर बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट; नौ गिरफ्तार

Jalaun News: जालौन में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान बार-बालाओं के डांस को लेकर विवाद हो गया। बवाल के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Afsar Haq
Published on: 27 Oct 2026 3:15 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: जालौन सोंधी गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान बार-बालाओं के डांस को लेकर विवाद हो गया। आम रास्ते पर डीजे लगाकर कार्यक्रम कराए जाने और नर्तकी के साथ कथित अश्लील हरकतों को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी टीम के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 26 अक्टूबर की रात सोंधी गांव में कुआं पूजन के अवसर पर डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आम रास्ते से डीजे हटवाने और नर्तकी के साथ कथित अश्लील हरकतों को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि हंसा गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र पंकज सिंह और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर पंकज सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने पर पीआरवी 5701 की टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद महिला-पुरुषों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले में पुलिस ने सात नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपों की जांच और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।वही सीओ सिटी उरई राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे आम रास्ते से निकलने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story