Jalaun News: एट में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Jalaun News: एट कस्बे के हनुमानगढ़ी नगर में 30 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।

Afsar Haq
Published on: 27 Jun 2026 10:50 PM IST
youth found himself hanging from a trap
X

एट में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच (मृतक की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित वार्ड नंबर-5, हनुमानगढ़ी नगर में शनिवार को 30 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वार्ड नंबर-5 निवासी विमल यादव (30) पुत्र भूपेंद्र यादव उर्फ कल्लू शनिवार को घर से निकलकर पशुओं वाले मकान की ओर गया था।

फंदे पर लटका मिला शव

काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पशुओं वाले मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने दीवार पार कर अंदर प्रवेश किया। वहां युवक का शव बिजली की वायर से बने फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना तत्काल थाना एट पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया।

थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story