जौनपुर: आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी कर वकीलों ने न्यायिक कार्यवाही नहीं होने दिया

जिला कारागार में बंद श्रमजीवी एक्सप्रेस कांड के दोनों आतंकवादियों की पेशी के दौरान पुलवामा की घटना को लेकर नाराज अधिवक्ताओं ने आज न्यायालय में जम कर विरोध किया जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी बतादे जौनपुर के जिला सेशन कोर्ट में पेशी थी।

Anoop Ojha
Published on: 16 Feb 2019 9:43 PM IST
जौनपुर: आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी कर वकीलों ने न्यायिक कार्यवाही नहीं होने दिया
X

जौनपुर: जिला कारागार में बंद श्रमजीवी एक्सप्रेस कांड के दोनों आतंकवादियों की पेशी के दौरान पुलवामा की घटना को लेकर नाराज अधिवक्ताओं ने आज न्यायालय में जम कर विरोध किया जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी बतादे जौनपुर के जिला सेशन कोर्ट में पेशी थी। इस पेशी में आज फिर से अगली तारीख दे दी गई। बीते 14 सालों से ये आतंकी यहां की जेल में बंद हैं. जेल में बंद आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें.....शहीदों के सम्मान में सहायतार्थ: मिर्जापुर DM ने पुलवामा शहीद कोष का किया शुभारं

आज जौनपुर के दीवानी कोर्ट के बाहर बांग्लादेशी आतंकियों की पेशी के दौरान दीवानी के वकीलों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन आतंकवादियों को जल्दी फांसी दिए जाने की मांग भी की। जौनपुर के सेशन कोर्ट के सरकारी वकील विजय शंकर यादव ने बताया कि श्रमजीवी एक्सप्रेस बम कांड के दो आतंकवादियों को फांसी की सजा दी जा चुकी है, जबकि अभी 2 लोगों की सुनवाई जारी है।

यह भी पढ़ें.....सारा देश शहीदों की शहादत पर गर्व कर रहा है,सारा देश उनका आभारी है-मुलायम सिंह

इन मामलों में हो रही देरी पर अधिवक्ताओं ने कहा कि एक साल के अंदर उनका त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए।इन आतंकवादियों की सरकारी मेहमान नवाजी बंद होनी चाहिए। बता दें कि इस मामले में पहले तो आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है और बचे दो आतंकवादी कि 14 साल से जेल में बंद हैं।

Anoop Ojha
ABOUT THE AUTHOR

Anoop Ojha

anoop@newstracksite.vocalwire.com

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story