TRENDING TAGS :
Jaunpur News : बदलापुर विधानसभा को फिर मिली बड़ी सौगात, दो ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
Jaunpur News : बदलापुर विधानसभा को बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिली।
Jaunpur News
Jaunpur News : बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरपालगंज रेलवे स्टेशन (सिंगरामऊ) पर मेमो ट्रेन तथा सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, पिछले महीने 20 मई 2026 को नई दिल्ली में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दोनों रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी थी। उस दौरान रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि आगामी 15 दिनों के भीतर इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।अब दोनों ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
लोगों का मानना है कि इससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति प्राप्त होगी।बदलापुर विधानसभा की समस्त जनता की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने इसे बदलापुर विधानसभा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए जनहित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया है।


