Jaunpur News: जौनपुर भाजपा जिला कार्यालय पर 'सेवा संकल्प अभियान' की जिला कार्यशाला संपन्न

Jaunpur News: जौनपुर भाजपा जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Neelesh Singh
Published on: 6 Sept 2026 5:58 PM IST

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर जिला कार्यालय पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन देश की निस्वार्थ सेवा, पारदर्शी सुशासन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित रहा है। इस 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

विशेष अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा समझाते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। 'सेवा संकल्प अभियान' सिर्फ एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद और सेवा का महाअभियान है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर लोगों से जुड़ना है और जनकल्याणकारी योजनाओं से हर जरूरतमंद को लाभान्वित करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर जिले का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा। जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक इस अभियान को प्रभावी ढंग से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गण पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह अजय सरोज नीरज मौर्य श्रीमती पुष्पा निषाद जिला महामंत्री गण पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी अजय सिंह जिला मंत्री गण संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह डॉ० अमरनाथ पाण्डेय विशाल गौतम रोहन सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह सिद्वार्थ राय अवनीश यादव रागिनी सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता

Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

neeleshsinghjaunpur@gmail.com
Next Story