Jaunpur News: जौनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Jaunpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली, शहीद स्तंभ और सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Nilesh Singh
Published on: 13 Aug 2026 3:46 PM IST
Jaunpur News: जौनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
X

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में गुरुवार को जौनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर पालिका टाउन हॉल से यात्रा शुरू की। यात्रा अटाला मस्जिद, ऐतिहासिक शाही किला, सद्भावना पुल और जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर पहुंची।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

हर घर तिरंगा अभियान

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और देशभक्ति के संकल्प का पर्व है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से अमर शहीदों को नमन किया जा रहा है।

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर देश और प्रदेश तिरंगामय हो चुका है। तिरंगा यात्रा युवाओं को आजादी के महत्व और वीर सेनानियों के बलिदान से परिचित कराने का माध्यम है।

त्याग, शांति और समृद्धि की प्रेरणा देता है राष्ट्रीय ध्वज-

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज त्याग, शांति और समृद्धि की प्रेरणा देता है। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करती है। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज किसी दल का नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर, नागेश्वर पांडेय, पंकज मिश्रा, राज पटेल, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, घनश्याम यादव, आमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

nileshsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story