Jaunpur News: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां तेज, जौनपुर में जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न

Jaunpur News: जौनपुर में भाजपा के आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण, संगठन मजबूती और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Neelesh Singh
Published on: 20 May 2026 5:49 PM IST
Jaunpur News
X

Jaunpur News(Photo-Social Media)

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के आगामी प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्ग संचालन समिति प्रमुख सुशील उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं का वैचारिक और सांगठनिक विकास प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पूरी तरह पूर्व तैयारियों पर निर्भर करेगी। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही आधुनिक दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्ग संचालन समिति प्रमुख सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा में विचारधारा के आधार पर नीतियां तय होती हैं। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय की भावना से परिचित कराया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक व्यापक आंदोलन है।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं और वक्ताओं के ठहरने, भोजन, पंजीकरण, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी कार्यकर्ता एकाग्रचित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। बैठक के समापन पर जिला महामंत्री अजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को भव्य और सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, राज पटेल, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अजय सरोज, संतोष मिश्र, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशू, राजेश गुप्ता, विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, आईटी संयोजक रोहन सिंह, सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ राय सहित कई पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story