Jaunpur News: अजय सिंह के शव की अंत्येष्टि 40 घंटे बाद, नेताओं के हस्तक्षेप पर माने परिजन

Jaunpur News: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में अजय सिंह हत्याकांड के बाद शव की अंत्येष्टि 40 घंटे तक रुकी रही। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के हस्तक्षेप के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

Neelesh Singh
Published on: 12 Jun 2026 7:24 PM IST
Jaunpur News: अजय सिंह के शव की अंत्येष्टि 40 घंटे बाद, नेताओं के हस्तक्षेप पर माने परिजन
X

Jaunpur News

Jaunpur News: स्थानीय थाना क्षेत्र के कौली गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर बीते बुधवार रात हुई हत्या मामले में मृतक अजय सिंह का शव घटना के 40 घंटे बाद अंत्येष्टि के लिए शुक्रवार को तैयार हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।मृतक के घर देर रात पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह और सुबह पहुँचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के समझाने एवं आश्वासन देने के बाद परिजन शव की अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए।

मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया।घटना के बाद पोस्टमार्टम के पश्चात शव के घर पहुँचने पर पत्नी शशिबाला सिंह ने आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई तथा ग्राम समाज की अवैध भूमि पर बने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर पति के शव की अंत्येष्टि से इंकार कर दिया। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी परिजन नहीं माने।

अर्धरात्रि में पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मृतक अजय की पत्नी को मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल में इलाजरत बेटे आकृति सिंह का खर्च वहन करने और उसके पठन-पाठन की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन देते हुए डीएम व एसपी से भी बात की।सुबह करीब 10 बजे मृतक के घर पहुँचे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित महिला एवं मृतक के बड़े भाई रमेश सिंह को सरकारी योजनाओं और हर संभव मदद का भरोसा देते हुए शव के अंत्येष्टि के लिए राजी किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने विवादित ग्राम समाज की भूमि को राजस्व कर्मियों से चिन्हित करवाते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, श्यामराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह, जयशंकर पाल, शिवश्याम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।आरोप है कि बक्शा पुलिस पर गंभीर लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट का वीडियो पुलिस द्वारा डिलीट कराया गया है और बक्शा पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story