Jaunpur News : जौनपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय, तैयारी बैठक संपन्न

Jaunpur News : जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक, संगठन को मजबूत करने और अनुशासन पर दिया गया जोर

Nilesh Singh
Published on: 18 May 2026 5:09 PM IST
Jaunpur News : जौनपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय, तैयारी बैठक संपन्न
X

jaunpur News

Jaunpur News : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के तत्वावधान में आगामी 23-24 मई में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व तैयारी को लेकर आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जौनपुर स्थित उत्सव मोटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार परिवार है प्रशिक्षण वर्ग हमारे कार्यकर्ताओं की वैचारिक सुदृढ़ता, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम है।

इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, इतिहास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का मंत्र दिया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत की उन्होंने बताया कि इस शिविर को सर्वसुविधायुक्त और अनुशासित बनाने के लिए अलग-अलग टोलियाँ बनाई गई हैंतैयारियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सबको जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं है।जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ इस प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासित और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जुट जाएं।

बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा अमित श्रीवास्तव विनय सिंह राज पटेल परविंदर चौहान पुष्पा निषाद नीरज मौर्य अजय सरोज जिला मंत्री संतोष मिश्र राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह डॉ० अमरनाथ पाण्डेय जिला आई.टी. संयोजक रोहन सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह जिला संयोजक सोशल मीडिया सिद्वार्थ राय अवनीश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story