Jaunpur News: खुटहन में पुलिस मुठभेड़, अंतरजनपदीय शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, साथी गिरफ्तार

Jaunpur News: संसद परिसर में पुजारी वेशभूषा में हुए प्रदर्शन पर संतों ने कड़ी आपत्ति जताई। धार्मिक वेश के राजनीतिक उपयोग को अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

Nilesh Singh
Published on: 1 Aug 2026 10:19 AM IST (Updated on: 1 Aug 2026 10:38 AM IST)
Jaunpur News:  खुटहन में पुलिस मुठभेड़, अंतरजनपदीय शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, साथी गिरफ्तार
X

Jaunpur News

Jaunpur News: थाना क्षेत्र के सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई की रात थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रिंकू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव के बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल रिंकू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासी भेला, थाना सरपतहां, जौनपुर और उसके साथी सत्यम लोना उर्फ लल्लू निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रिंकू यादव थाना सरपतहां का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जौनपुर समेत आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज और अयोध्या जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं सत्यम लोना के खिलाफ सुल्तानपुर के करौंदीकला थाने में पॉक्सो एक्ट समेत मुकदमा दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ खुटहन थाने में भी मुकदमा दर्ज है। बरामद तमंचे और कारतूस के संबंध में पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, कांस्टेबल सोनू यादव, सुरेंद्र वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, विजयशंकर यादव, रिजर्व कांस्टेबल अनिकेत, रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा और चालक कांस्टेबल आकाश निषाद शामिल रहे।

Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

nileshsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story