TRENDING TAGS :
Jaunpur News: महाराणा प्रताप जयंती पर बदलापुर में 9 मई को भव्य प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन
Jaunpur News: जौनपुर के बदलापुर में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे।
Jaunpur News
Jaunpur News: जौनपुर जिले के बदलापुर नगर पंचायत में महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 मई 2026 को सायं 4 बजे बदलापुर चौराहे के निकट महराजगंज रोड भलुआही स्थित स्थल पर संपन्न होगा। जैसे ही इस आयोजन की जानकारी लोगों तक पहुंची वैसे ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे ऐतिहासिक अवसर मान रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप जी की वीरता और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करना है ताकि युवा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं।
प्रतिमा स्थापना और जनप्रतिनिधियों की भूमिका
इस भव्य प्रतिमा की स्थापना क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के सौजन्य से और विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के सहयोग से यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महाराणा प्रताप को हिंदू हृदय सम्राट और हल्दीघाटी के वीर योद्धा के रूप में याद किया जाता है और उनकी वीरता की गाथा हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
इस कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल होने जा रहे हैं जिनमें बृजेश सिंह पूर्व एमएलसी, गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश, राजेंद्र प्रताप सिंह मोती पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, कुंवर जयसिंह उर्फ जय बाबा सिंगरामऊ स्टेट सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र, शैलेंद्र सिंह केपी सिंह, अभय सिंह विधायक, राकेश प्रताप सिंह विधायक, अजय सिंह विधायक, बृजेश सिंह प्रिंसू, रमेश सिंह विधायक, हरेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, अजीत प्रजापति, पुष्पराज सिंह, वीरू सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह पिंटू, धीरू सिंह, विपिन सिंह, सजल सिंह और इंद्रभान सिंह जैसे गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं और महाराणा प्रताप जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।


