TRENDING TAGS :
Jaunpur News: जौनपुर में पारिवारिक प्रताड़ना से आहत युवक ने की आत्महत्या
जौनपुर के हनुमान घाट में एक युवक ने कथित पारिवारिक प्रताड़ना से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाया गया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए हैं।
Jaunpur News
Jaunpur News: शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट मोहल्ले से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और साली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक की पहचान वासु सेठ उर्फ रमन (26 वर्ष) पुत्र महेश सेठ, निवासी हनुमान घाट, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व भदोही जनपद के नवधन ऊज गांव में हुई थी। दंपति के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
वायरल वीडियो में बयां किया दर्द
वायरल वीडियो में युवक बेहद भावुक और व्यथित मन से अपनी पीड़ा व्यक्त करता दिखाई दे रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी, सास, साली और साले द्वारा लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण वह यह कठोर कदम उठाने को मजबूर हुआ युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।फिलहाल, इस मामले में पुलिस की तरफ से मीडिया को कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


