Jaunpur News: सुजानगंज में क्लीनिक पर पथराव और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

Jaunpur News: जौनपुर के सुजानगंज में क्लीनिक पर पथराव व मारपीट के मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय।

Nilesh Singh
Published on: 21 Sept 2026 8:52 PM IST
Jaunpur News: सुजानगंज में क्लीनिक पर पथराव और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
X

Jaunpur News

Jaunpur News: सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ थाना सुजानगंज में मुकदमा संख्या 329/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे (19) निवासी सुल्तानपुर, प्रवेश चौबे (26) निवासी नरहरपुर, अनुज दूबे (21) निवासी भटौली थाना तेजीबाजार और मनीष चौबे (20) निवासी बरहूपुर थाना महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय की देखरेख में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपितों को गिरफ्तार किया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान, कांस्टेबल रामकुमार यादव और कांस्टेबल बृजनन्दन अहिरवार शामिल रहे।

Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

nileshsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story