Jaunpur News: पीयू की महिला बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Jaunpur News: असम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को हराकर क्वालीफाई किया।

Neelesh Singh
Published on: 26 Nov 2026 6:33 PM IST
PU women badminton team qualifies for All India competition
X

पीयू की महिला बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई (Photo- Newstrack)

Jaunpur News: जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम ने असम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। द रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, असम में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान द रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को पराजित कर अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की।

टीम की सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने टीम की सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

टीम की ओर से सहकारी पीजी कॉलेज, मेहरमा, जौनपुर की रितिक यादव एवं विभूति सिंह, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर की कृति भारद्वाज, राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, गाजीपुर की स्नेहा सिंह तथा संत लखन दास पीजी कॉलेज, गाजीपुर की सुधा भारती ने प्रतिभाग किया।

मुकाबले में सिंगल्स में 15-3 और 15-10 के अंतर से जीत दर्ज की गई। वहीं डबल्स मुकाबले में भी टीम ने 15-4 और 15-8 से मेजबान टीम को पराजित किया। टीम के कोच रणधीर कुमार रहे।

Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

neeleshsinghjaunpur@gmail.com
Next Story