Jaunpur News: पीयूकैट-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पीयूकैट-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Neelesh Singh
Published on: 12 Jun 2026 6:43 PM IST
Jaunpur News: पीयूकैट-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी
X

Jaunpur News

Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट)-2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी, जिसे छात्रों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाया गया है।

पीयूकैट-2026 के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपनी योग्यता से संबंधित सभी आवश्यक अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों, उपलब्ध पाठ्यक्रमों तथा सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने यह भी अपील की है कि छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि अंतिम समय की भीड़ या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि पीयूकैट-2026 के माध्यम से विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।विश्वविद्यालय ने आशा जताई है कि अधिक से अधिक छात्र इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर आवेदन करेंगे और प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story