वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के तहत भव्य लोक नृत्य प्रतियोगिता

Jaunpur News: कुलपति ने कहा, "हमारी संस्कृति हमारी पहचान है", छात्रों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए

Nilesh Singh
Published on: 22 Sept 2025 7:26 PM IST
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के तहत भव्य लोक नृत्य प्रतियोगिता
X

Jaunpur Folk Dance Competition

Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में चल रहे दीक्षोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों की श्रृंखला में 22 सितंबर 2025 को आर्यभट्ट सभागार में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति मंच पर जीवंत हुई और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। लोक नृत्य सदियों से समाज को जोड़ने का कार्य करते रहे हैं।” कुलपति ने प्रतिभागियों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दीपोत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।प्रतियोगिता में 15 टीमों के 37 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों से भरपूर प्रशंसा और तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का संयोजन प्रो. मनोज मिश्रा ने किया। संचालन सुमित सिंह, आंचल विश्वकर्मा और रिंशु सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दीपोत्सव के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर , डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अनु त्यागी, डॉ. निमिषा यादव, डॉ. सबरीना, डॉ. नितेश जायसवाल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

nileshsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story