TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी दौरे पर ADG कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Jhansi News: झांसी दौरे पर ADG कानपुर जोन ने सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का बयान दिया। उन्होंने कहा कि अवैध सट्टा और जुए के नेटवर्क पर पुलिस जल्द बड़ी कार्रवाई करेगी।
Jhansi News(Photo-Social Media)
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में कानपुर जोन की एडीजी के झांसी जनपद के प्रथम दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों पर कार्रवाई और सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे अभियानों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और मीडिया से संवाद कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
एडीजी ने बताया कि वह कानपुर जोन के सभी जनपदों का क्रमवार भ्रमण कर रही हैं। इसी क्रम में झांसी पहुंचकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक के दौरान जनपद की प्रमुख समस्याओं और अपराध से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीजी ने साइबर अपराधों के विरुद्ध झांसी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को भी सराहनीय बताया। एडीजी ने स्पष्ट कहा कि अवैध सट्टे और इस प्रकार की अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एडीजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को अपराध नियंत्रण के लिए और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान अधिकारियों से प्राप्त फीडबैक और जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारियों के सुझावों के आधार पर पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।


