Jhansi News: सट्टा और लूट मामले में आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी, झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jhansi News: झांसी में सट्टेबाजी और लूट के मामले में आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई गंभीर आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जमानत के बाद भी उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 14 May 2026 8:02 PM IST
Jhansi News: सट्टा और लूट मामले में आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी, झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
X

Jhansi News

Jhansi News: कहते हैं कि जब वक्त खराब होता है तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है। कुछ एेसा ही 100 करोड़ के सट्टेबाजी के मामले में दस दिन से रिमांड पर चल रहे आशीष उपाध्याय को उच्च न्यायालय से रिमांड कैंसिल होने के बाद जेल से बाहर निकलने से कुछ मिनट बाद ही सीपरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके उपरांत प्रेमनगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी (खोड़न) निवासी ऊधम सिंह यादव ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 फरवरी 2021 को एक जमीन का एग्रीमेन्ट मौजा लहर गिर्द (खोडन) में आराजी संख्या 938 से 967 तक उक्त सभी आराजी नं का एग्रीमेन्ट आशीष उपाध्याय व उनके भाई आलोक पुत्रगण स्व प्रभाकर उपाध्याय, निवासी एल्पाईन पब्लिक स्कूल के पास ग्वालियर रोड झाँसी के नाम किया था। वाद में आशीष उपाध्याय ने टुकडों में प्लाटिंग करके उक्त जमीन को बेचना प्रारम्भ कर दिया। कुछ प्लाट आशीष उपाध्याय ने ग्राहकों को फुटकर में बिकवा दिये व कुछ प्लाट के बैनामे अपने नाम करा लिए थे। लेकिन आशीष उपाध्याय ने ग्राहकों को फुटकर में विकवा दिया व कुछ प्लाट के बैनामे अपने नाम करवा लिए।

तहरीर में बताया कि आशीष उपाध्याय ने जो बैनामे अपने नाम कराये उसमे जो चैके खोली गयी, उनका भुगतान आज तक नही हुआ। सभी चैके आशीष उपाध्याय ने अपने व अपने भाई आलोक के द्वारा प्रार्थी व उसके परिवार को देकर धोखाधड़ी करते हुये बैनामे करा लिये और वाद में उक्त कई चैके बाउन्स करा दी जिसका भुगतान आज तक नही हुआ। उसने कई बार चेकों को पास कराने के लिये आशीष उपाध्याय से आग्रह किया लेकिन वो हमेशा डांट कर भगा देते थे। 18 अप्रैल 2026 को शायं करीब 07 से 09 बजे अपनी मोटर साइकिल से घर का सामान खरीदने के लिये इलाइट चौराहा जा रहा था जैसे ही हम गौड बाबा मंदिर नैनागढ़ के पास पहुंचे तभी सामने से सफेद फार्चुनर कार आकर मेरी मोटर साइकिल के सामने अचानक खड़ी हो गयी उसमें से आशीष उपाध्याय निवासी अल्पाईन पब्लिक स्कूल के पास ग्वालियर रोड झाँसी व मंगलम दुवे निवासी डामर गोदाम मिशन कम्पाउण्ड झाँसी व दो लोग अन्य उतरे, आशीष के पास पिस्टल व मंगलम के पास रायफल थी।

तू खोड़न का बहुत बड़ा जमींदार है

चारों लोगों ने उसे माँ बहिन की गंदी गंदी गालियों देते हुये वोले कि तू खोडन का बहुत बडा जमींदार बनता है। तूने हम लोगों से लाखों करोडो रुपये कमाया है और उल्टे तू झाँसी में मेरी बदनामी करा रहा है कि मैंने तेरे पैसे नही दिये। इतने में आशीष उपाध्याय ने अपनी पिस्टल लाइसेन्सी मेरे सीने पर रख दी और मंगलम दुवे ने रायफल की बट से मुझे मारा और कहा कि अब तुम मुझे पचास लाख रूपये गुण्डा टैक्स दो नहीं तो हम तुम्हे जान से मार देंगे और तुम्हारे परिवार को गोलियों से उड़ा देगें। अभी तुरन्त मुझे पांच लाख रूपये चाहिये नहीं तो अभी तुम्हे गोली मार देंगे।

सट्टा में करोड़ों रुपए कमाने वाले आशीष ने की 45 हजार की लूट

उसने कहा कि उसके पास अभी केबल 45000/ रुपये है, तभी मंगलम दुबे व दो अज्ञात लोगों ने उसे पकड लिया और आशीष उपाध्याय ने उसकी पेन्ट की जेब में रखे हुये 45000/ रुपये छीन लिये तभी उसका शोर सुनकर उधर से गुजर रहे दीपक यादव निवासी आवास विकास खोड्‌न जिला झाँसी ने किसी तरह उसे उन लोगों के चंगुल से छुडाया।

तुम मुझे अच्छी तरह जानते हो सत्ता में उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक

इन चारों लोगों ने जाते जाते धमकी देकर कहा कि बाकी के रुपये और उसकी मूल चैक जो मैने आपको पहले से दे रखी है मुझे वापस कर देना नही तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को गोलियों से भून दूंगा। तुम मुझे अच्छी तरह से जानते हो सत्ता में मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है मैं जो चाहूंगा वो करा दूंगा। आशीष उपाध्याय एक आपराधिक प्रवृत्ति का राजनैतिक पहुंच बाला गुण्डा आदमी है उसकी डर के बजह से में सहम गया था इस बजह से उस समय मैंने इस घटना की सूचना डर के मारे पुलिस को नहीं दिया था अभी जब मुझे पता चला कि आशीष उपाध्याय को पुलिस ने जेल भेज दिया तब मेरी हिम्मत बंधी है। पुलिस ने आशीष उपाध्याय आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह है आशीष का आपराधिक रिकार्ड

मु0अ0सं0 372/2007 धारा 3/4 जुआं अधि० थाना कोतवाली, मु0अ0सं0 07/2020 धारा 323/452/504/506 भा०द०वि० थाना नवाबाद, मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109 (1), 111(2) बी0एन0एस0 व 3/13 सार्वजनिक जुआं अधि० थाना नवाबाद, मु0अ0सं0 483/2020 धारा 323/506 भा०द०वि० थाना प्रेमनगर, मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3(5),308(4), 309(6), 351(3), 352 बीएनएस थाना प्रेमनगर, मु0अ0सं0 205/2026 धारा 111(2) व 3/4 सार्वजनिक जुआं अधि० थाना सीपरी बाजार है।

हत्या आदि जैसे मुकदमे दर्ज होने की संभावना

आशीष उपाध्याय अब बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। सालों पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमों की मॉनीटरिंग शुरु हो गई है। वर्ष 2007 में सट्टे के मामले में पकड़े गए आशीष उपाध्याय तो बरी हो गए मगर 2018 में हत्या का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की केस डायरी तलाश की जा रही है। इसके अलावा मऊरानीपुर समेत अन्य थानों में भी मुकदमे होने की संभावना है।

आशीष की पैरवी करने वाले लोग पुलिस की रडार पर

जानकार सूत्रों का कहना है कि बुधवार की शाम आशीष उपाध्याय की पैरवी करने वाले मंगलम दुबे के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलम दुबे ने आशीष उपाध्याय के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे की पैरवी करना शुरु कर दिया था। विवेचक से लेकर अन्य लोगों से संपर्क करना शुरु कर दिया था। इसकी भनक पुलिस को हुई तो उन्होंने रडार पर ले लिया था। प्रेमनगर थाने में दो अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है। इनमें वह लोग मुल्जिम बनेंगे जो आशीष उपाध्याय की पैरवी करेंगे। इस तरह की चर्चाएं ज्यादा हो रही है।

आशीष उपाध्याय भेजे गए जेल

सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने जिला कारागार झाँसी गेट के बाहर सड़क से वांछित अभियुक्त आशीष उपाध्याय निवासी मकान नं0 1287/1, एल्पाइन स्कूल के पास, ग्वालियर रोड, कोतवाली झाँसी उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।मालूम हो कि 8 मई 2026 को सीपरी बाजार पुलिस बिहारी तिराहा पर चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना प्राप्त हुई कि चौकी मसीहागंज क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी के फ्लैट नं0 LS-9 में कुछ व्यक्ति आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु आईपीएल मैचों पर अवैध ऑनलाइन सट्टा खेलते एवं खिलवाते हैं तथा बड़े स्तर पर सट्टे के पैसों का लेन-देन करते हैं। इस सूचना के आधार पर दबिश दी थी। मौके पर निशा खान और यशस्वी द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सुमित साहू, आशीष उपाध्याय, विशेष भार्गव, प्रभात अग्रवाल, यशस्वी द्विवेदी निवासी छनियापुरा थाना कोतवाली जनपद झाँसी (हाल पता रॉयल सिटी फ्लैट नं0 LS-9, थाना सीपरी बाजार, जनपद झाँसी) तथा निशा खान निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर नगरा, थाना प्रेमनगर, जनपद झाँसी को नामजद किया गया। पुलिस ने धारा 111 (2) बीएनएस व 3/4 जुआ अधिनियम के यशस्वी द्विवेदी एवं निशा खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story