Jhansi News: संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 के आयोजन कराने हेतु प्रतिनिधियों की टीम रवाना

Jhansi News: संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की टीम को रवाना किया गया। परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।

Gaurav Kushwaha
Published on: 28 May 2026 3:23 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News(Photo-Social Media)

Jhansi News: उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक 24 संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026नवम्बर 2025 द्वारा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी को राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 आयोजित कराने का दायित्व सौंपा गया। संयुक्त बी. एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 दिनांक 31 मई 2026 को दो पालियों में प्रातः 9-00 बजे से 12-00 बजे तक तथा अपराह्न 2.00 बजे से 5-00 बजे तक आयोजित होगी।

उपर्युक्त प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश के 72 जनपदों मे स्थित 1011 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में उ. प्र. संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 हेतु हाईटेक कमाण्ड कन्ट्रोल रूम ICCC (Integrated Command Control Centre) स्थापित किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक सर्विलांस सिस्टम का प्रयोग किया जायेगा, जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों की लाइव मोनीटरिंग हेतु उच्च तकनीक से लैस अत्याधुनिक AI Enabled सी.सी.टी.वी. कैमरे केन्द्रों पर लगाये गये। आधुनिक सर्विलांस सिस्टम के द्वारा प्रदेश के 1011 परीक्षा केन्द्रों पर स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों एवं प्रवेश/निकास स्थानों की कड़ी निगरानी की जायेगी।

उक्त के अतिरिक्त इस वर्ष प्रथम बार विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि शिक्षकों को परीक्षा केन्द्रों के भौतिक सत्यापन से लेकर गोपनीय सामग्री की निगरानी हेतु बाडी बार्न कैमरे भी दिये जा रहे हैं जिससे परीक्षा से सम्बन्धित प्रत्येक गतिविधि पर कण्ट्रोल रूम से निरीक्षण किया जा सकेगा। आज प्रातः 5-00 बजे से कुल 167 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की टीम रवाना हुई प्रातः सर्वप्रथम देवरिया, बलिया, महाराजगंज, गोरखपुर, वाराणसी के वाहनों को रवाना किया गया। प्रो. मुकेश पाण्डेय कुलपति ने वाहन का पूजन करने के साथ - साथ वाहन चालक तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को भी तिलक लगाते हुये रवाना किया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, राज्य सह समन्वयक प्रो. डी. के. भट्ट, प्रो. काव्या दुबे के अतिरिक्त प्रो. एम. एम. सिंह, डा. दीप्ति,डा. सुनील त्रिवेदी, डा. अनुपम व्यास,डा. भुवनेश्वर,डा. प्रेम प्रकाश राजपूत, डा. अनुराग, डा. दीपक तोमर, अनिल बौहरे, अतुल प्रकाश खरे, ऋतिक पटेल आदि भी उपस्थित रहे।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story