Jhansi News: भारत स्काउट एवं गाइड प्राथमिक सहायता कोर्स में बीमार व्यक्ति को बचाने के तरीके सीखे गए

Jhansi News: भारत स्काउट एवं गाइड के प्राथमिक सहायता कोर्स में प्रतिभागियों ने बीमार और घायल व्यक्ति को बचाने के तरीके सीखे।

Gaurav Kushwaha
Published on: 14 Sept 2026 2:32 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News(Photo-Social Media)

Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय प्रयागराज द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र, झांसी में प्राथमिक सहायता कोर्स आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झांसी मंडल के साथ ही प्रयागराज एवं आगरा मंडल के लगभग 37 स्काउटर एवं गाइडर द्वारा प्रतिभाग करते हुए आपातकालीन स्थिति में घायल या बीमार व्यक्ति को बचाने के तरीके सीखे गये।

प्रत्येक दिन कार्यक्रम की शुरुआत लॉर्ड बेडन-पावेल द्वारा निर्धारित बी.पी. सिक्स एक्सरसाइज से हुई, जो कि शरीर को स्वस्थ और चुस्त रखने के लिए छह बुनियादी व्यायाम हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक सहायता के मूल सिद्धांत, गोल्डन रूल , उद्देश्य, स्कोप, दुर्घटना होने पर मरीज को कैसे संभालें, प्राथमिक सहायता बॉक्स एवं उसकी सामग्री, विभिन्न प्रकार की चोट/खून का बहना, जलने एवं झुलसने, कटने पर प्राथमिक सहायता, विभिन्न प्रकार की पट्टी बांधने, स्ट्रेचर बनाने की तात्कालिक विधियाँ , बेहोशी, चोकिंग, सदमा, विद्युत दुर्घटना तथा सी पी आर माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण स्काउट एवं गाइड के अनुभवी प्रशिक्षकों के साथ ही विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव श्रीवास्तव एवं मंडल चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. अभिनव निरंजन द्वारा प्रदान किया गया ।

पांच दिवसीय इस आयोजन के चतुर्थ दिन जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट एंड गाइड) ) पी.पी. शर्मा , अपर मण्डल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) झांसी द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया गया और प्राथमिक सहायता के प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारी को अति महत्वपूर्ण बताते हुए सराहना की गई तथा सभी मण्डल के स्काउटर एवं गाइडर को उक्त प्रशिक्षण अपने यूनिट के प्रत्येक बच्चों को देने के निर्देश देते हुए झांसी मण्डल में इस कोर्स को आयोजित किए जाने के लिए राज्य मुख्य आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस कोर्स में लीडर ऑफ कोर्स संजय कुमार चतुर्वेदी ALT/S/NCR, दिनेश कुमार ALT/S/NCR , अनिल कुमार शर्मा ALT/S/NCR, अंकित सक्सेना ALT/S/NCR, श्रीमति ज्योति कुमारी ALT/G/NCR ट्रेनर के रूप में जबकि शैलेंद्र दुबे HWB/S/JHS एवं सुब्र्तो भट्टाचार्य HWB/S/PRYJ काउंसलर रहे तथा रवि पटेरिया HWB/S/JHS रहे। प्रशिक्षण में सहयोग के लिए राज्य मुख्यालय प्रयागराज से राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) रविकान्त शर्मा और राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सुश्री मंजु जोशी, झांसी मण्डल से जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) निर्मल सिंह ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

वरिष्ठ संवाददाता, झाँसीgauravkushwaha@newstrack.com@gmail.com
Next Story