TRENDING TAGS :
Jhansi News: बाइक हटाने के विवाद में दंपत्ति पर हमला, रेलकर्मी की मौत
Jhansi News: प्रेमनगर के खैरा में बाइक हटाने से इनकार पर दंपत्ति और बेटे से मारपीट का आरोप, वहीं पुलिया नंबर नौ में विवाद के बाद छत से गिरे रेलकर्मी की मौत हुई। पड़ताल जारी।
बाइक हटाने के विवाद में दंपत्ति पर हमला, रेलकर्मी की मौत (Photo- Social Media)
Jhansi News: थानेदार ने कहा, हमारे इलाके में इस तरह की घटनाएं नहीं होती है। इस तरह की घटनाओं की सूचना तक नहीं आती है। यह कहना है प्रेमनगर थानेदार का। बीते रोज प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खैरा में दबंगों ने बाइक न हटाने पर दंपत्ति पर लाठी डंडा से प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खैरा निवासी श्रीमती रजनी ने थाना में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति राजेंद्र कुमार साहू और उसका पुत्र घर के बाहर खड़े थे, तभी विपक्षी उसके घर आए और अपनी चार पहिया गाड़ी उसके घर के सामने खड़ी करने के लिए बाइक हटाने के लिए कहने लगे। जब रजनी के पति ने बाइक हटाने से मना किया तो विपक्षियों ने अपने आठ दस लोगों को और बुला कर उसके पति व पुत्र पर जान लेवा हमला करते हुए मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर वह बचाने पहुंची तो दबंग विपक्षियों ने उस पर भी हमला कर दिया। रजनी का आरोप है हमलावर उसे व परिवार को हत्या करने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना में रजनी का पति राजेंद्र कुमार साहू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलों का आरोप है कि दबंगों ने यह घटना उनके साथ दूसरी बार की है। इसके पूर्व भी माह मई में भी इसी प्रकार हमला कर पुलिस से दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। पुलिस में शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानेदार का कहना है खैरा में हुए झगड़े और घायल व्यक्ति की उन्हें जानकारी नहीं।
संदिग्ध अवस्था में छत से गिरे रेल कर्मी की मौत
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिया नंबर नौ में देर शाम झगड़ा होने ऊपर बाद छत पर चढ़े रेल कर्मी की संदिग्ध अवस्था में जमीन पर गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिया नंबर नौ निवासी जगदीश रायकवार का 35 वर्षीय पुत्र दीपक रायकवार रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। आज दोपहर वह अपने घर के बाहर मौजूद था तभी शराब के नशे में उसका किसी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने घर की छत पर पहुंचा। कुछ देर बाद घर के अंदर मौजूद परिजनों को बाहर से धड़ाम की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने घर के बाहर निकल कर देखा तो दीपक जमीन पर पड़ा था। तत्काल परिजन उसे रेलवे अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


