TRENDING TAGS :
Jhansi News: बिजनेस डेवलपमेंट की नई कार्यकारिणी गठित, संजय गेड़ा बने अध्यक्ष, मिलेगा मजबूत मंच
Jhansi News: झांसी में बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। संजय गेड़ा को अध्यक्ष चुना गया। संगठन विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मजबूत मंच देगा।
Jhansi News(Photo-Social Media)
Jhansi News: बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (इंडिया) की महत्वपूर्ण सभा का आयोजन होटल तुलसी ग्रैंड, चित्रा चौराहा, झांसी में किया गया। यह सभा संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में संस्था के पुनर्गठन, आगामी कार्ययोजना, संगठन के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यकारिणी के गठन के उपरांत संजय पटवारी को संस्थापक अध्यक्ष, संजय गेड़ा को अध्यक्ष, हर्षवर्धन सेठ को महासचिव तथा देवेंद्र गुप्ता (रावत) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में आई. के. कोचर, सुरेंद्र राय, जे. पी. गुप्ता सी.ए., इंजि. विजय सारावगी, विनोद अग्रवाल एवं लखन लाल गुप्ता को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में शांतनु घोष, सुभाष खर्द, गोपाल गुप्ता ग्रामोदय एवं गौरव गुप्ता सी.ए., संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह दांगी, सह सचिव अरविंद गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राकेश झा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी श्रेय काव्या, संगठन मंत्री सजल जैन, आई.टी. सेल प्रभारी शुभम पटवारी, मेंबरशिप चेयरपर्सन दिलीप सिंघल अग्रवाल, मेंबरशिप को-चेयरपर्सन कुलदीप सिंघल तथा सलाहकार के रूप में देवेंद्र गुप्ता केशर, के. सी. नीखरा, सीता राम बिलैया एवं विजय खत्री को जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय गेड़ा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मजबूत एवं विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है। संस्था के माध्यम से सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे, नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यों में पारदर्शिता, सक्रिय सहभागिता और सामूहिक निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी तथा संस्था के सभी कार्यों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने सभी सदस्यों से संस्था के विकास में सक्रिय सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। सभा का संचालन डॉ. विवेक बाजपेई ने किया तथा आभार शांतनु घोष ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संजीव पटवारी, अरविंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रिंकू राय, ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, दिनेश टकसारी, सुनील नगरिया, पंकज अग्रवाल, प्रदीप जैन चैनू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (इंडिया) को एक मजबूत, प्रभावी एवं प्रतिष्ठित संगठन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


