Jhansi News: कार से स्टंटबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार सीज

Jhansi News: मेडिकल रोड पर कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में आंख की रोशनी जाने के मामले का वांछित आरोपी भी शामिल है।

Gaurav kushwaha
Published on: 18 Oct 2026 10:40 PM IST
Two youths arrested for stunts with cars, car seize
X

कार से स्टंटबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार सीज (Photo- Newstrack)

Jhansi News: अब सड़क पर खुलेआम स्टंटबाजी करना महंगा पड़ सकता है। बीते रोज मेडिकल रोड पर कारों से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले को पुलिस व प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस तरह की स्टंटबाजी करना लोगों को जान का भी खतरा हो सकता है। पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले दो स्टंटबाजो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

मालूम हो कि नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल रोड पर कारों से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मारुति सुजूकी फ्रांक्स गाड़ी में सवार युवक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से चल रही है कार की खिड़की से बाहर निकलते और गेट खोलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इससे सड़क पर दूसरे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।

इस घटना को पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित की गई टीम का प्रभारी रवि श्रीवास्तव नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक को बनाया गया था। टीम में चौकी प्रभारी इलाइट अनुज कुमार, बुविवि चौकी प्रभारी निखिल कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार और करन पाल को रखा गया था। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो जिसमें कुछ लड़के कार से स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर नवाबाद थाने की पुलिस ने एक स्टंटबाज को कार क्रमांक (यूपी 93सीई-8270) मारुति सुजूकी फ्रांक्स के साथ फायर स्टेशन के पास से पकड़ लिया। गाड़ी को भी सीज किया गया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के द्वारा अपनी गाड़ी से सड़कों पर स्टंट करके कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का कार्य किया गया, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुयी है। कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इस मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पलक पैलेस के पीछे रहने वाले अंश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी के खिलाफ दफा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार को नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

आंखों की रोशनी छीनने वाला वांछित आरोपी निकला स्टंटबाज

नवाबाद थाने की पुलिस ने आंखों की रोशनी छीनने के आरोप में चल रहे वांछित आरोपी को पकड़ लिया। यह आरोपी कार में अपने साथी के साथ मारुति सुजूकी फ्रांक्स में स्टंटबाजी कर रहा था।

मालूम हो कि दतिया के सेवड़ा चुंगी टेक के ऊपर व नवाबाद थाना क्षेत्र के बजरंग कालोनी के फ्लैट नंबर 03 में रहने वाले शनी वंशकार ने 9 अप्रैल 2026 को नवाबाद थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि तीनों लोगों मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान उसकी एक आंख की रोशने चली गई थी। इस मामले में पुलिसस ने भूपेंद्र वंशकार, शनी (महाराज) व दो अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

बाद में कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर मोहल्ले में रहने वाले शिवम गोस्वामी उर्फ शिवम महाराज व नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मैरी निवासी शिवम अहिरवार के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने 13 अक्तूबर 2026 बड़ागांव गेट बाहर निवासी शिवम गोस्वामी उर्फ शिवा महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शिवम अहिरवार उर्फ शिवा वारदात निवासी मैरी की तलाश की जा रही थी। नवाबाद पुलिस ने शिवम अहिरवार उर्फ शिवा वारदात को मैरी अंडरपा के पास गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी भी स्टंटबाजी में शामिल था।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story