Jhansi सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट बीडा आकार लेने को तैयार, 2500 एकड़ में बनेगा एक्टिवेशन एरिया

Jhansi News : झांसी में बीडा परियोजना तेजी से आकार ले रही है, डगरवाहा, राजापुर और बमेर के पास 2500 एकड़ में बनेगा एक्टिवेशन एरिया।

Gaurav kushwaha
Published on: 14 Jun 2026 8:44 PM IST
Jhansi सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट बीडा आकार लेने को तैयार, 2500 एकड़ में बनेगा एक्टिवेशन एरिया
X

Jhansi News

Jhansi News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट बीडा यानी बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी झांसी में जल्द आकार लेने जा रहा है। नोएडा की तर्ज पर विकसित हो रहे इस इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के लिए अभी तक 25,000 एकड़ से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। इसका एक्टिवेशन एरिया लगभग 2500 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार होने जा रहा है। बीडा इस क्षेत्र में रोजगार और निवेश का बड़ा माध्यम बनने जा रहा है।

झांसी शहर के निकट स्थित रक्सा के आसपास के 33 गांव की 62,599 एकड़ क्षेत्रफल पर बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी विकसित हो रहा है। पिछले महीने बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी को ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल सिटी परियोजना के रूप में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पर्यावरणीय मंजूरी प्रदान की है। अभी तक लगभग 25,706 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। जमीन अधिग्रहण का काम काफी तेज गति से चल रहा है।

निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कई बड़ी इकाइयां इस क्षेत्र में निवेश की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इस इंडस्ट्रियल टाउनशिप में मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, डिफेंस के साथ-साथ अन्य सेक्टर में बड़ी मात्रा में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। योजना के धरातल पर उतरने की शुरुआत होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ संजय कुमार खत्री ने बताया कि बीडा का एक्टिवेशन एरिया डगरवाहा, राजापुर और बमेर गांव और आसपास के लगभग 2500 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की इकाइयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, ग्रुप हाउसिंग और रेजिडेंशियल एरिया के लिए भी जमीन का आवंटन करेंगे। बहुत जल्द एक्टिवेशन एरिया आकार लेता दिखाई देगा।

-------------

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story