TRENDING TAGS :
Jhansi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, ई-कवच अपडेट के निर्देश
Jhansi News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने सीपरी बाजार सहित विभिन्न वार्डों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण किया और ई-कवच पोर्टल अपडेट व कीट सर्वेक्षण के निर्देश दिए।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, ई-कवच अपडेट के निर्देश (Photo- Newstrack)
Jhansi News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपरी बाजार एवं वार्ड नंबर 40, 60 एवं 34 में ऑन-फील्ड कार्य कर रही मलेरिया टीम का औचक व सघन निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में समस्त गतिविधियों को संपादित किया गया।
निरीक्षण के समय मलेरिया विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास व वार्डों के संवेदनशील जल-जमाव वाले स्थानों की सघन जांच कर मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु तत्काल प्रभावी लार्वारोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा था।
दस्तक अभियान 11 जुलाई से प्रारंभ
सीएमओ द्वारा 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान की सफलता हेतु उपस्थित एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सघन संवेदीकरण करते हुए आशाओं को दस्तक अभियान के अंतर्गत ई-कवच पोर्टल पर रोगियों का विवरण फीड करने तथा घर-घर जाकर कीट सर्वेक्षण व सोर्स रिडक्शन करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज एवं जिला मलेरिया अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी द्वारा भी संयुक्त रूप से स्वास्थ्य केंद्रों एवं क्षेत्रीय गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय मलेरिया निरीक्षक कार्तिक आर्यन, रविंद्र राठौर सहित मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।


