TRENDING TAGS :
Jhansi का निकला साइबर फ्रॉड गिरोह का सरगना, पीएफ घोटाले से भी जुड़ा नाम
Jhansi News: कानपुर साइबर सेल ने झांसी समेत कई जगह दबिश दी, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने मुकुल चौबे का नाम बताया, पीएफ मामले में भी सामने आया था नाम।
Jhansi का निकला साइबर फ्रॉड गिरोह का सरगना, पीएफ घोटाले से भी जुड़ा नाम (Photo- Social Media)
Jhansi News: कानपुर में संविदाकर्मियों के पीएफ घोटाले और चिकित्सक से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला साइबर फ्रॉड गिरोह का सरगना झांसी निवासी निकला है। इसकी तलाश में कानपुर की साइबर सेल टीम ने झांसी समेत अनेक स्थानों पर दबिश दी, मगर सरगना का लुकेशन न मिलने के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा है। वहीं, इस सरगना के तार एक पत्रकार से भी जुड़े हैं।
मालूम हो कि कानपुर के स्वरुप नगर निवासी डॉक्टर योगेश चंद्र मिश्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 48 लाख की साइबर ठगी करने वाले वासू, आतिश और कंचन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने झांसी निवासी मुकुल चौबे के नाम बताया है। वह इस गिरोह का सरगना भी है।
बताते हैं कि मुकुल का नाम पहले भी 2021 में केस्को के पीएफ घोटाले में आया था। 30 अगस्त 2021 को रानीघाट पुराना कानपुर निवासी केस्को में संविदाकर्मी अजय सिंह ने कर्नलगंज थाने में गांधी नगर निवासी मुकुल चौबे और उसके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मुकुल ने ईपीएफ निकलवाने का लालच लेकर कर्मचारियों के पीएफ खाते से उनके मूल खाते से अलग कर लाखों का गबन किया था। पकड़े गए साइबर ठग प्रतापगढ़ में कार्यालय बनाकर ठगी का रकम बोगस फर्म के खाते में जमा कराते थे। बताते हैं कि साइबर ठगी के तार उन लोगों से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं, जिनके नाम मुकुल के साथ पीएफ घोटाले में शामिल थे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ठकी की रकम पहले बिहार के सरहसा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पहुंची थी। इसके बाद यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 27 बैंक खातों में रकम पहुंची। जिसमें एक खाता प्रतापगढ़ के बोकॉयो कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड फर्म का था। उस खाते में 15 बार में 25.98 लाख रुपए पहुंचे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने बताया खि वह गांधी नगर निवासी मुकुल चौबे के कहने पर सिंडिकेट चला रहे थे। मुकुल चौबे ने उऩ्हें दस हजार रुपए की नौकरी पर रखा औ फर्जी दस्तावेजों से फर्म खुलवायी थी।
रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती की जमानत खारिज
न्यायालय संख्या-1 के अपर सत्र न्यायाधीश आदित्य चतुर्वेदी ने रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती की जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।
मालूम हो कि रेलवे अफसर की पत्नी ने नवाबाद थाने में मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेसी के खिलाफ अश्लील फोटो भेजकर 15 लाख रुपये मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नवाबाद थाने की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
दो वारंटी गिरफ्तार
झांसी। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हरिजन कॉलोनी हंसारी निवासी संतोष व गढ़ियागांव निवासी मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।


