Jhansi News: झांसी मंडल में उत्तर मध्य रेलवे का पहला जनसंपर्क एवं मीडिया सेल शुरू

Jhansi News: डीआरएम अनिरुद्ध कुमार और वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली ने किया उद्घाटन, रेलवे और मीडिया के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को मिलेगा नया मंच।

Gaurav kushwaha
Published on: 23 Nov 2026 10:31 PM IST
North Central Railway launches first public relations and media sale in Jhansi Division
X

झांसी मंडल में उत्तर मध्य रेलवे का पहला जनसंपर्क एवं मीडिया सेल शुरू (Photo- Newstrack)

Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे में जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झांसी मंडल में उत्तर मध्य रेलवे का पहला समर्पित ‘जनसंपर्क एवं मीडिया सेल’ शुरू किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार और वरिष्ठ पत्रकार मोहन 'नेपाली' ने फीता काटकर नवनिर्मित मीडिया सेल का उद्घाटन किया। यह पहल रेलवे और मीडिया के बीच बेहतर संवाद, समन्वय एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने रेलवे और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक संवाद की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया रेलवे की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी पहलों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार की समर्पित व्यवस्था से संवाद प्रक्रिया को अधिक सहज, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

वरिष्ठ पत्रकार मोहन 'नेपाली' ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे में अपनी तरह की इस पहली पहल के लिए झांसी मंडल बधाई का पात्र है। जनसंपर्क एवं मीडिया सेल की स्थापना रेलवे और मीडिया के बीच संवाद को अधिक सहज, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे पत्रकारों को रेलवे की गतिविधियों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रामाणिक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय से रेलवे की सकारात्मक पहल एवं जनहितकारी कार्यों को आमजन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के पहले जनसंपर्क एवं मीडिया सेल की झांसी मंडल में शुरुआत रेलवे की जनसंपर्क व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र रेलवे और मीडिया के बीच नियमित संवाद का प्रमुख माध्यम बनने के साथ ही मंडल की विकासात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सुश्री रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (गुड्स) सुश्री सीमा तिवारी, पीआरओ मनोज कुमार समेत सभी शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story