Jhansi News: झांसी में डीएमएफ फंड से सड़क, जल संचयन और स्वास्थ्य पर जोर

Jhansi News: झांसी में डीएमएफ बैठक में जल संचयन, सड़क निर्माण और मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी मिली।

Gaurav kushwaha
Published on: 23 May 2026 7:00 PM IST
Emphasis on Roads, Water Harvesting and Health from DMF Fund in Jhansi
X

झांसी में डीएमएफ फंड से सड़क, जल संचयन और स्वास्थ्य पर जोर (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की बैठक में बताया कि इस निधि का इस्तेमाल ऐसे ग्रामों में जो खनन क्षेत्र से प्रभावित हैं जनहित के कार्यों के अतिरिक्त बच्चों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रमुखता से किए जाते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि शत प्रतिशत कार्य प्राथमिकता के क्षेत्र में कराए जा सकते है, ऐसे प्रस्तावों को प्रेषित करें जिनका अधिक से अधिक ग्राम वासियों को लंबे समय तक लाभ प्राप्त हो और जनोपयोगी सिद्ध हो।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र के अंतर्गत कराए जाने वाले (70 प्रतिशत) कार्य जिसमें पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण वयोवृद्ध एवं निशक्तजनों का कल्याण, कौशल विकास एवं स्वच्छता कार्यक्रम को लिए जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त, अन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्र के अंतर्गत कराए जाने वाले (30 प्रतिशत) कार्य जिसमें भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली आदि शामिल हैं। इन कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त होने पर कराए जा सकते हैं।

बैठक में सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन 08 प्रस्ताव, विधायक सदर रवि शर्मा 03 प्रस्ताव, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत 07 प्रस्ताव, विधायक बबीना राजीव सिंह परीछा 01 प्रस्ताव, सदस्य विधान परिषद डॉ बाबूलाल तिवारी 27 प्रस्ताव सहित सांसद झांसी-ललितपुर 02 प्रस्ताव एवं सांसद जालौन-भोगनीपुर 24 प्रस्ताव, विधायक मऊरानीपुर के 01 प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में डीएमएफ के अन्य विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़, जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता आरईएस रजनीश कुमार, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा, बीएसए विपुल शिव सागर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story