Jhansi News: झांसी में चोरी की बाइक बेचने आए दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

Jhansi News: नवाबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को दबोचा, तीसरा आरोपी फरार हो गया, पूछताछ में वीरांगना नगर से चोरी कबूली।

Gaurav kushwaha
Published on: 15 May 2026 10:25 PM IST
Two youths arrested for selling stolen bikes in Jhansi, one absconding
X

झांसी में चोरी की बाइक बेचने आए दो युवक गिरफ्तार, एक फरार(Photo- Social Media)

Jhansi News: झांसी। नवाबाद थाने की पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल बेचने आ रहे बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी डॉ लक्ष्मीकांत गौतम के निर्देशन में नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, उपनिरीक्षक मोहित यादव, आरक्षक हरवीर सिंह, सचिन गौतम, रिक्रूट आरक्षक अंकुर कुमार मय स्टॉफ के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटर साइकिल शहर में बेचने आ रहे हैं। वह मऊरानीपुर चौकी के पास है। इस सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मय मोटर साइकिल समेत दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर व हाल नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा निवासी विजय प्रताप सिंह, एरच थाना क्षेत्र के ग्राम इस्किल व हाल गुमनावारा निवासी नितेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिछोर निवासी आशु चौधरी भागने में सफल हो गया। इनके पास से मोटर साइकिल क्रमांक (यूपी 93 एसी-2262) बरामद की गई। अभियुक्तों ने बताया कि यह मोटरसाईकिल तीनों ने वीरांगना नगर से चोरी की थी, जिसको बेचने के उद्देश्य से शहर आ रहे थे।

-------------

महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

झांसी। बरुआसागर थाने की पुलिस ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेजा गया।

बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बरुआसागर थाने की पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में लगी थी। सूचना मिली कि दलित महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी मंसिल माता मंदिर मैदान के पास खड़ा है। इस सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त राहुल कुशवाहा निवासी राजगढ़ थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया।

--------------

वारंटी गिरफ्तार

झांसी। कटेरा थाना पुलिस ने 15 साल से वारंट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पठगुंवा खिरक कंचनपुरा निवासी राजेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story