Jhansi News: डीआरएम ने आरओएच डिपो का निरीक्षण कर दिए कड़े सुरक्षा निर्देश भी

Jhansi News: डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने वैगनों के अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को चेकलिस्ट, आधुनिक तकनीक तथा सुरक्षा मानकों के पालन के कड़े निर्देश दिए।

Gaurav kushwaha
Published on: 10 Nov 2026 8:44 PM IST
Strict security instructions also given by DRM inspecting ROH depot
X

डीआरएम ने आरओएच डिपो का निरीक्षण कर दिए कड़े सुरक्षा निर्देश भी (Photo- Newstrack)

Jhansi News: भारतीय रेल में मालवहन का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मालगाड़ियों के सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध संचालन में वैगनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वैगनों की फिटनेस, विश्वसनीयता एवं परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करने में ROH (Routine Overhauling) डिपो में किया जाने वाला अनुरक्षण कार्य विशेष महत्व रखता है।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा ROH डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैगनों के अनुरक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं तथा अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। श्रीकुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वैगनों का अनुरक्षण निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार पूरी सावधानी एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। प्रत्येक अनुरक्षण गतिविधि की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वैगनों का अनुरक्षण निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार पूरी सावधानी एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। प्रत्येक अनुरक्षण गतिविधि की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने वैगनों में किए जा रहे नए मॉडिफिकेशन एवं तकनीकी सुधारों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू करने, कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक अपनाने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वैगनों का गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण न केवल मालगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन में सहायक है, बल्कि इससे परिचालन दक्षता बढ़ाने, अनावश्यक विलंब कम करने तथा रेलवे की मालवहन क्षमता को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story