Jhansi News: दुबई सट्टाकिंग का झांसी में शराब कारोबार, आबकारी ने कसा शिकंजा

Jhansi News: दुबई में बैठे सट्टाकिंग निशांत यादव ने बुंदेलखंड में शराब के ठेकों में पैसा लगाया, आबकारी विभाग की सख्ती से गुर्गों में हड़कंप।

Gaurav kushwaha
Published on: 12 Sept 2025 8:26 PM IST
Liquor trade in Jhansi of Dubai speculation, excise cuts Shikanja
X

दुबई सट्टाकिंग का झांसी में शराब कारोबार, आबकारी ने कसा शिकंजा (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। दुबई में बैठे सट्टाकिंग ने झांसी, ललितपुर, जालौन में शराब के कारोबार में पैसा फैला रखा है। इसके लिए उसने हर जिले में अपने गुर्गे तैयार कर लिए है। सट्टाकिंग के इशारे पर गुर्गों ने शराब के ठेकों में पार्टनरशिप कर रखी है। बीते रोज चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग के स्टॉफ के साथ धक्कामुक्की भी गई है। उधर, आबकारी विभाग ने कुछ लोगों को शराब का सेवन करने पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को लेकर सट्टाकिंग के गुर्गों ने नाराजगी जताई है।

महादेव सट्टा एप संचालक सौरभ चंद्राकर का गुर्गा निशांत यादव लंबे समय तक इंदौर में रहा, यहां से उसने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का कारोबार शुरु किया और दुबई तक पहुंच गया था। निशांत यादव सट्टा किंग बन चुका था जो ओपन वैब पर दुबई एक्सचेंज के जरिए घर बैठे ऑन लाइन सट्टा का संचालन कर रहा था। ओपन वैब से ही सेट स्पोर्टस, मुंबई एक्सचेंज, सेट कैसीनों के माध्यम से सभी प्रकार के खेलों पर सट्टा पूरे बुंदेलखंड में बुकियों के माध्यम से खिलवा रहा था जिसकी पेमेंट अधिकतर ऑनलाइन बेनामी फर्मों के खातों में खेल के पहले डिपाजिट कराई जाती है।

निशांत यादव के कई गुर्गों ने शराब के कारोबार में पैसा फैलाया

सूत्रों का कहना है कि निशांत यादव के कुछ गुर्गों ने शराब के कारोबार में पैसा फैला दिया है। इन गुर्गों ने शराब के आधा दर्जन से अधिक शराब के ठेकेदारों से पार्टनरशिप कर रखी है। शराब की आड़ में ठेके के बगल में दुकान भी खोल रखी है। इसी दुकान के अंदर लोगों को बैठाकर शराब का सेवन करवाया जा रहा है।

कुछ दिनों पहले पकड़े गए थे गुर्गें

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया था कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पशुपति कालोनी में स्वॉट टीम ने छापेमार की कार्रवाई की थी। छापेमार की कार्रवाई के दौरान मोठ निवासी सुदीप यादव, नितिन यादव, बिजौली निवासी राजेंद्र यादव, नरिया बाजार निवासी नीरज वर्मा, दीक्षित बाग निवासी मोहित सोनी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 24 डेबिट कार्ड, साठ पासबुक, छह चेकबुक, दो रजिस्टर व डायरी बरामद की गई थी। निशांत यादव दुबई व श्रीलंका में भी काम संभालता है। निशांत की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story