Jhansi News: तरबूज के छिलके फेंकने को लेकर एक ही परिवार में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Jhansi News: झांसी के पूँछ थाना क्षेत्र में तरबूज के छिलके फेंकने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़ गए, दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Gaurav kushwaha
Published on: 29 May 2026 4:19 PM IST
family injured over watermelon peel throwing
X

तरबूज के छिलके फेंकने को लेकर एक ही परिवार में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर (Photo- Newstrack)

Jhansi News: पूँछ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर स्टेट में तरबूज के छिलके फेंकने की मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दोनों ओर से लिखित तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

तरबूज के छिलके फेंकने को लेकर परिवार में मारपीट

जानकारी के अनुसार, ग्राम फतेहपुर स्टेट निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी हीरालाल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान परिवार के ही मथुरा पाल, उनके पुत्र सुशील, बहू अर्चना तथा शीला देवी गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और घर में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों सहित अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की।

लक्ष्मी देवी के अनुसार, जब उनके पति हीरालाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मथुरा प्रसाद की पत्नी शीला देवी ने भी हीरालाल और लक्ष्मी देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने भी लाठी-डंडों का प्रयोग किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से आपसी तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को तरबूज के छिलके एक-दूसरे के दरवाजे पर फेंकने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

पुलिस ने बताया

पूँछ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story