Jhansi News: झांसी में पूर्व बुंदेलखंड केसरी समेत दस लोगों की मौत, कई हादसे

Jhansi News: झांसी में करंट, सर्पदंश, सड़क हादसे और विषाक्त पदार्थ के सेवन समेत अलग-अलग घटनाओं में दस लोगों की जान गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Gaurav kushwaha
Published on: 12 Oct 2026 11:03 PM IST
Ten killed, many injured in former Bundelkhand Kesari in Jhansi
X

झांसी में पूर्व बुंदेलखंड केसरी समेत दस लोगों की मौत, कई हादसे (Photo- Social Media)

Jhansi News: अलग - अलग स्थानों पर पूर्व बुंदेलखंड केसरी दारा समेत दस लोगों की मौत हो गई। इनमें करंट लगने से दो लोगों की जान गई है, जबकि जहरीली कीड़े व सर्प के डसने से किसान समेत दो की मौत हुई। वहीं, घरेलू विवादों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, सड़क हादसे व विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी क्षेत्र में बुंदेलखंड केसरी रह चुके दारा सिंह परिवार समेत रहते थे। वह बुंदेलखंड केसरी का भी कई खिताब जीत चुके हैं। बीते रोज वह मवेशियों को लेकर गांव के बाहर गए थे। उस दौरान वहां एक खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। भाई चंद्रभान के फोन करने पर जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तब वह उनको तलाशते हुए गांव के बाहर पहुंचा। यहां दारा सिंह अचेत हाल में पड़े थे। यह देखकर वह उनको तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन, कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया निवासी रामदयाल घर पर बिजली का काम कर रहा था, तभी करंट लगने से वह झुलस गया। झुलसी हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

तीन दिन से लापता वृद्ध का हाईवे पर मिला

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम महाराज ढेरी में जगमोहन तिवारी परिवार समेत रहता था। शुक्रवार की सुबह जगमोहन तिवारी घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने जगमोहन तिवारी की तलाश की मगर पता नहीं चला था। रविवार की शाम सूचना मिली कि हाइवे पर एक व्यक्ति का शव क्षत - विक्षत हालात में पड़ा है। जानकारी लगते ही सागर तिवारी व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सागर तिवारी ने नीली चेकदार शर्ट, स्लेटी पैंट और सैंडल से पिता के शव की पहचान की। शव बुरी तरह कुचल गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जगमोहन तिवारी की मौत हुई है। शव सड़क पर पड़ा रहा। इस कारण कई वाहनों से शव बुरी तरह खराब हो गया था।

सर्प ने किसान को डसा, मौत

चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिमथरी निवासी कृपाराम कुशवाहा खेत पर गया था, तभी सर्प ने उसे डस लिया। बेहोशी हालात में उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एरच थाना क्षेत्र में रहने वाली कृष्ण कुमारी खेत पर काम कर रही थी, तभी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या

उन्नाव बालाजी में रहने वाले राजेश कुमार चतुर्वेदी ने घरेलू विवादों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, नवाबाद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।

जेल में निरुद्ध कैदी की मौत

कटेरा थाना क्षेत्र में रहने वाला गणेश जिला कारागारा में निरुद्ध था। उसे मिर्गी की बीमारी थी। बीते रोज जेल के अंदर अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। तत्काल जेल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जहर से युवती की मौत

बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा निवासी अनूप यादव की पत्नी गायत्री देवी ने बीते रोज विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं, शिवपुरी निवासी बिपिन कुमार ने दवा के धोखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story