Jhansi News:: ट्रेन में छूटा जेवरात से भरा बैग, जीआरपी ने महिला यात्री को लौटाया

Jhansi News: झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में छूटा जेवरात से भरा बैग जीआरपी ने खोजकर महिला यात्री को सुरक्षित वापस सौंपा।

Gaurav kushwaha
Published on: 12 May 2026 7:57 PM IST
Jhansi News:: ट्रेन में छूटा जेवरात से भरा बैग, जीआरपी ने महिला यात्री को लौटाया
X

Jhansi News 

Jhansi News : महिला यात्री अपना सामान पाकर रेलवे पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि बैग वापस मिल गया। महिला ने बैग खोलकर देखा, तो उसे सभी चीजें सुरक्षित मिलीं। इससे महिला काफी खुश हुई। भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर्स के सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए आवश्यक सुविधाओं का पूरा ख्याल रखता है। ट्रेन में जिन लोगों का सामान छूट जाता है उन्हें काफी तकलीफ होती है। हालांकि, अब रेलवे की ओर उनका सामान वापस मिलने की उम्मीद काफी बढ़ चुकी हैं।

एेसा ही एक मामला झांसी-मऊरानीपुर के मध्य चलने वाले मेमू ट्रेन से सामने आया है। इस ट्रेन में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा मोहल्ले में रहने वाली पुष्पा देवी सफर कर रही थी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जब मेमू पहुंची तो उसका बैग छूट गया था। बैग में सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान रखा हुआ था।

इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी वीर विक्रम सिंह और महिला आरक्षी प्रकांक्षा सिंह सक्रिय हो गई। इस टीम ने उक्त बैग को खोज निकाला। बाद में जेवरातों से भरा बैग वापस दे दिया। जैसे ही बैग वापस मिला, उसके चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई। महिला यात्री ने जीआरपी की टीम को बधाई दी है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story