TRENDING TAGS :
Jhansi News: गुरसराय में गौसेवक मानदेय पर सवाल, दो पंचायतों से 48,500 रुपये भुगतान
Jhansi News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के वाउचर में एमके कुशवाहा को बिक्रमपुरा सानी और सुजानपुरा पंचायत से अप्रैल 2026 तक का कुल 48,500 रुपये मानदेय दर्ज है। जांच की मांग उठी है।
गुरसराय में गौसेवक मानदेय पर सवाल, दो पंचायतों से 48,500 रुपये भुगतान (Photo- Newstrack)
Jhansi News: विकासखंड गुरसराय की ग्राम पंचायतों में गौसेवकों के मानदेय भुगतान को लेकर एक नया मामला सामने आया है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान वाउचर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला एक ही व्यक्ति को दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों से गौसेवक मानदेय दिए जाने से जुड़ा है।
प्राप्त भुगतान अभिलेखों के अनुसार
पहला भुगतान – ग्राम पंचायत बिक्रमपुरा सानी
भुगतान की तारीख: 03 मई 2026
भुगतान प्राप्तकर्ता: एम.के. कुशवाहा
भुगतान राशि: ₹24,500
विवरण: गौसेवक मानदेय अप्रैल 2026 तक।
दूसरा भुगतान – ग्राम पंचायत सुजानपुरा
भुगतान की तारीख: 15 जुलाई 2026
भुगतान प्राप्तकर्ता: एम.के. कुशवाहा
भुगतान राशि: ₹24,000
विवरण: गौसेवक मानदेय अप्रैल 2026 तक।
इस प्रकार उपलब्ध दोनों वाउचर में एक ही नाम से कुल ₹48,500 का भुगतान दर्ज दिखाई देता है। सबसे बड़ा सवाल: क्या एक ही अवधि का मानदेय दो पंचायतों से लिया जा सकता है?
जब दोनों भुगतान वाउचर में मानदेय का विवरण अप्रैल 2026 तक दर्ज है, तो सवाल उठता है कि क्या संबंधित व्यक्ति दोनों ग्राम पंचायतों में नियमानुसार गौसेवक के रूप में नियुक्त था? क्या दोनों जगह उसकी उपस्थिति और कार्य का सत्यापन हुआ था? क्या शासन के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति को दो पंचायतों से मानदेय मिल सकता है?
मामले में भुगतान स्वीकृत करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पंचायत सचिवों की भूमिका की भी जांच जरूरी है।
प्रशासन से मांग है कि दोनों ग्राम पंचायतों के नियुक्ति आदेश, उपस्थिति रजिस्टर, भुगतान अभिलेख और गौसेवक के वास्तविक कार्यक्षेत्र की जांच कराई जाए।


