Jhansi News: हर घर तिरंगा अभियान में नुक्कड़ नाटक, झांसी वैगन कारखाने में गूंजा राष्ट्रभक्ति संदेश

Jhansi News: झांसी वैगन कारखाने में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 13 Aug 2026 7:59 PM IST (Updated on: 13 Aug 2026 8:02 PM IST)
Jhansi News: हर घर तिरंगा अभियान में नुक्कड़ नाटक, झांसी वैगन कारखाने में गूंजा राष्ट्रभक्ति संदेश
X

Jhansi News

Jhansi News: भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों का उत्पादन करने वाले वैगन कारखाना, झांसी में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज शताब्दी उद्यान में मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा के मुख्य आतिथ्य में एक प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।बी.टी.सी. के प्रशिक्षार्थियों ने शाहिद अली के निर्देशन में देशभक्ति पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान का सजीव चित्रण करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा "हर घर तिरंगा" अभियान के महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया।मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा ने कहा कि "तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है।

आज हम जिस स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक को उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का सशक्त माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों तक इन महान आदर्शों को पहुँचाएं।"

इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कौशल किशोर, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर लोकेश कैलाश मीना, सलाहकार (कार्मिक) रविन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया तथा कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय एवं प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बी.टी.सी. प्रभारी इंजीनियर एन. के. जैन ने किया, जबकि अंत में वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक अतुल अग्रवाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर निकाली गई तिरंगा रैली



Jhansi News: पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव, रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झांसी अऩुभाग में जीआरपी व आरपीएफ के समस्त थानों, चौकी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली में जीआरपी/आरपीएफ के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जय हिन्द व वंदे मातरम के गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा रेलवे स्टेशन राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। यह तिरंगा रैली राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देते हुए नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश राना आदि लोग मौजूद रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story