Jhansi News: ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब का पुराना स्वरूप लौटाने का संकल्प

Jhansi News: झांसी में बुंदेलखंड तालाब संरक्षण समिति के नेतृत्व में ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब पर श्रमदान और सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।

Gaurav kushwaha
Published on: 30 May 2026 3:43 PM IST
Jhansi News: ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब का पुराना स्वरूप लौटाने का संकल्प
X

Jhansi News

Jhansi News: आज द्वितीय दिवस बुंदेलखंड तालाब संरक्षण समिति के संयोजक डॉ. सुनील तिवारी के संयोजन में ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब पर, समिति के जल योद्धाओं ने, श्रमदान के उपरांत सर्वदलीय बैठक हुई।इस मौके पर लक्ष्मी तालाब की सफाई के लिये श्रमदान कर रहें जल योद्धाओं ने संकल्प लिया कि "हम सभी जल योद्धा ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब का वास्तविक स्वरूप में लौटा कर रहेंगे"।बैठक में तालाब के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बैठक में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि विकास के नाम पर घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं।समिति के संयोजक डॉ. सुनील तिवारी ने कहा कि लक्ष्मी तालाब के संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जलकुंभी की विकराल समस्या जस की तस है। तालाब में गंदगी और जलकुंभी से पानी सड़ रहा है । आज अपरान्ह कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से भी तालाब के वास्तविक स्वरूप लौटाने हेतु, सहयोग का आव्हान किया गया। तथा शपथ पत्र भरवाए गये।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव , आम आदमी पार्टी के पुत्तु कुशवाहा , अशोक तिवारी गुरु, अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता बृजेन्द्र यादव, अधिवक्ता अरविंद वर्मा, अधिवक्ता एपी सिंह , हुकुमचंद रायकवार, अखिलेश गुरुदेव, सोहन तिवारी, राजीव शुक्ला, आकाश रायकवार, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, जीतू राजा श्रीवास, दिनेश वर्मा, शाहरुख खान, दीपक पासवान , रशीद मन्सूरी व प्रशांत वर्मा समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story