TRENDING TAGS :
Jhansi News: होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, सीसीटीवी से जांच
Jhansi News: होटल ऋषभ में चेकआउट के दौरान जमीन पर गिरने से महिला के सिर में चोट लगी, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, सीसीटीवी से जांच (Photo- Newstrack)
Jhansi News: ध्यानचंद्र स्टेडियम के सामने स्थित होटल ऋषभ में बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए है। सीसीटीवी फुटेज में विवाहिता अपने रूम से निकलते वक्त होटल कर्मी की मौजूदगी में जमीन पर गिरते हुए दिखाई दे रही है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा नैनागढ़ निवासी रामजी लाल की पुत्री मुस्कान का विवाह माह जून में मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पारिवारिक कलह के चलते रामजी लाल अपनी पुत्री मुस्कान को झांसी मायके ले आया था। बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को निलेश अपनी पत्नी मुस्कान के साथ होटल ऋषभ में कमरा नंबर 212 में रुका था।
आज वह लोग सुबह चेक आउट कर कमरे से बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक मुस्कान के सर में चोट लगने पर उसे निलेश जिला अस्पताल ले गया और उसके मायके पक्ष को सूचना दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंचे मुस्कान के पिता ने थाना शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नीलेश को हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी सुश्री प्रिया सिंह सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया। इस दौरान मृतक मुस्कान के पिता रामजी लाल ने बताया कि मुस्कान पति से विवाद होने पर मायके में ही रह रही थी। 23 अक्टूबर को निलेश उनके घर आया और मुस्कान को अपनी मौसी के घर गणेश बिहार ले जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया और आज नीलेश ने सूचना दी कि मुस्कान को सर में गिरने से चोट लग गई जिस पर वह लोग आए। उनका आरोप है कि नीलेश की किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने के चलते कही मुस्कान के साथ बड़ी घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया।
वही एसपी सिटी ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, उसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा कि नीलेश और मुस्कान होटल से कमरा चेक आउट कर रहे उनके साथ होटल कर्मी भी मौजूद था, तभी कमरे के दरवाजे पर मुस्कान जमीन कर गिर पड़ी और उसके सर से खून बहने लगा। उन्होंने बताया कि अन्य मामले में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


