Jhansi News: स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, भव्यता के साथ होगा आयोजन

Jhansi News: डीएम गौरांग राठी ने स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

Shashi kant gautam
Published on: 8 Aug 2026 7:14 PM IST
Preparations for Har Ghar Tringa Abhiyan on Independence Day will be held with elegance
X

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, भव्यता के साथ होगा आयोजन (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह -2026 व "हर घर तिरंगा अभियान-2026, "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, यह बात जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्टर नवीन सभागार में जनपद वासियों को अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील करते हुए कही।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने "हर घर तिरंगा अभियान" को जनपद भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विगत वर्षों में "हर घर तिरंगा अभियान" उत्साह उमंग और जनभागीदारी के साथ प्रायोजित किया गया था। इस बार भी वृहद् प्रचार-प्रसार व जन जागरुकता के माध्यम से लोगों को पुनः तिरंगा झण्डा फहराने हेतु प्रेरित करने के लिए पूरे जनपद में वातावरण निर्मित किया जाए।

हर घर तिरंगा अभियान

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत जन जागरुकता के माध्यम से लोगों को यह भी अवगत कराया जाए। कि प्रत्येक नागरिक आवास, स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को पूरे सम्मान और झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना है।आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक द्वारा इसका दुरुपयोग न किया जाए। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है,इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये, जिसमें राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन‘ का सामूहिक गायन भी सम्मिलित हो। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाये तथा देश के लिए शहीद हुए ज्ञात-अज्ञात विशेषकर स्थानीय देशभक्तों के जीवन के प्रेरक -प्रसंग दोहराये जायें, जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत हो।

इसके अतिरिक्त देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार-गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबन्ध-लेखन से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं भी यथा-सम्भव आयोजित करायी जायें। शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु बेसिक शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पृथक से स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का भी आयोजन किया जाएगा

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने 15 अगस्त के आयोजन की तैयारियों विषयक बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि इस विशेष अवसर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही विभिन्न सेनाओं से जुड़े सैनिकों को भी गांव-गांव जाकर सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि पंडित दीनदयाल सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, उद्यमी, मेधावी छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों का तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने 14 एवं 15 अगस्त, 2026 की रात्रि में सरकारी कार्यालय-भवनों तथा अन्य इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन किया जाए तथा तिरंगे कपड़े से सजाया जाए।

इस अवसर पर सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल,एडीएम वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव,नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीओ सिटी रामवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ0 अंशुमान तिवारी, समाजसेवी शिक्षाविद डॉ0 नीति शास्त्री, भूपेन्द्र खत्री, सुश्री प्रगति शर्मा, अतुल अग्रवाल किल्पन, सुश्री रंजना विद्रोही, सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं सम्मानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.comskgautam1208@gmail.com

Shashi Kant Gautam is a journalist with over five years of experience in the news industry. He specializes in regional developments, social issues, and community affairs. He holds a degree in Mass Communication and Journalism. Apart from journalism, he enjoys writing, traveling, and sports, which contribute to his curiosity and broad perspective on current affairs.

Next Story