Jhansi News: एपी एक्सप्रेस में तीन करोड़ की चांदी जैसी धातु बरामद, जीएसटी विभाग ने शुरू की जांच

Jhansi News: झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने एपी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 133.17 किलोग्राम चांदी जैसी धातु बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये बताई गई है।

Gaurav kushwaha
Published on: 19 Oct 2026 7:18 PM IST
Jhansi News: एपी एक्सप्रेस में तीन करोड़ की चांदी जैसी धातु बरामद, जीएसटी विभाग ने शुरू की जांच
X

Jhansi News

Jhansi News: राजकीय रेलवे पुलिस, आरपीएफ और आरपीएफ क्राइम विंग की टीम ने दिल्ली से चलकर आंध्रप्रदेश की ओर जा रही एपी एक्सप्रेस के जनरल कोच करीब डेढ़ किलो चांदी समेत एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़ी गई चांदी की कीमत तीन करोड़ आंकी गई है। बताया गया है कि जीएसटी की चोरी करके चांदी आगरा से नागपुर ले जा रही थी। इसकी सूचना जीएसटी विभाग को दी गई है।

रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन आरपीएफ पोस्ट, आरपीएफ क्राइम विंग और राजकीय रेलवे पुलिस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की तलाश में लगी थी। तभी सूचना मिली कि ट्रेन क्रमांक 20826 आंधप्रदेश एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर नागपुर जा रही थी। इस ट्रेन के जनरल कोच में एक व्यक्ति सवार है। वह चार पैकेंटों में चांदी रखकर आगरा से नागपुर चांदी ले जा रहा है। इस सूचना पर टीमें सक्रिय हो गई।

जैसे ही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई तो टीम ने जनरल कोच को घेर लिया। टीम ने जनरल कोच में प्रवेश कर एक व्यक्ति को पैकेज समेत पकड़ लिया। उसे थाना लाया गया। सभी पैकेज खोलकर देखे गए तो उसके अंदर चांदी भरी हुई थी। यह दृश्य देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के शिवपुरी के थाना अमोल के ग्राम मोटिन निवासी नारद तोमर को हिरासत में ले लिया। नौ प्लास्टिक के डिब्बे के अंदर 133.17 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। इसकी कीमत तीन करोड़ रुपए हैं।

जीएसटी विभाग ने शुरु की जांच

सूचना मिलते ही जीएसटी टीम स्टेशन पर पहुंची। टीम ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से माल से जुड़े संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अभी तक की जांच में सामने आया है कि माल आगरा से नागपुर ले लाया जा रहा था, लेकिन किसने मंगाया था। इस राजफाश अभी अधिकारियों ने नहीं किया है। इस माल के भी वैध ई-वेबिल और जीएसटी से संबंधित दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए राज्यकर विभाग की टीम ने बरामद सामान को जब्त कर लिया। चांदी जैसी चमक वाली सिल्लियों को लेकर मामला और गंभीर हो गया। इसकी वास्तविकता जानने के लिए राज्य कर विभाग ने सराफा कमेटी से विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया।

महंगे माल की आवाजाही कर टैक्स चोरी करने की प्रवृत्ति बढ़ी

सराफा कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे टिन शोल्डर (तार जोड़ने वाला रांग) धातु बताया। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इस प्रारंभिक राय को अंतिम मानने से इंकार करते हुए कहा कि जब तक सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इसकी वास्तविक प्रकृति की पुष्टि नहीं की जा सकती। सूत्रों का कहना है कि ट्रेनों के जरि महंगे माल की आवाजाही कर टैक्स चोरी करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए अब स्टेशन पर निगरानी और सख्त की जाएगी।

इस टीम को मिली है सफलता

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक लल्लू राम, उपनिरीक्षक शेरे आलम खान, आरपीएफ क्राइम विंग प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश, सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार, मुख्य आरक्षी उमेश कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बबलू कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल विकास कुमार गुर्जर आदि लोग शामिल रहे है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story