TRENDING TAGS :
Jhansi News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-नाती घायल; बरुआसागर से दवा लेकर लौट रहे थे घर
Jhansi News: झांसी के बरुआसागर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पत्नी और नाती घायल हो गए।
Jhansi News(Photo-Social Media)
Jhansi News: मऊरानीपुर हाइवे पर स्थित बेतवापुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि पत्नी व नाती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। छतरपुर स्थित थाना नौगांव के ग्राम दौनी निवासी नरेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी संतोषी व नातिन आर्यन्स के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर भोजपुरा से बरुआसागर दवा लेने आए थे। दवा लेकर तीन लोगों मोटर साइकिल क्रमांक (एमपी MP 16 जेडआई 5093) पर सवार होकर वापस भोजपुरा लौट रहे थे। बेतवा पुल के सामने फैमिली रेस्टोरेंट के पास विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही टाटाकर्वकार क्रमांक (यूपी 93 सीआई 6827) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। साथ ही मोटर साइकिल बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कई लोग इकट्ठा हो गए। एबुलेंस की मदद से तीनों को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नरेंद्र कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी संतोषी और नातिन आर्यन्स का उपचार जारी है, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मृतक के पिता मकुंदी कुशवाहा ने बरुआसागर थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शादी के दो माह युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शादी के दो माह बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी में रहने वाले घनश्याम साहू परिवार समेत रहते है। बीते रोज घनश्याम साहू का बेटा भगवत साहू घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नही लौटा था। देररात परिजन उसकी तलाश में खेत पर गए तो वह पेड़ के सहारे फंदे पर लटका था। इसकी जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों का कहना है कि भगवत साहू की दो माह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद वह परेशान रहने लगा था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया।


