TRENDING TAGS :
Jhansi News: ससुर की मौत से मचा हड़कंप, बहू और पिता पर मुकदमा; दोनों गिरफ्तार
Jhansi News: झांसी के बरुआसागर में बहू व ससुरालियों की प्रताड़ना से ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने बहू और पिता को गिरफ्तार किया।
Jhansi News: बरुआसागर थाना क्षेत्र के नईबस्ती मोहल्ले में बहू व बहू के परिजनों से प्रताड़ित होकर ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने बहू, बहू के पिता, भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बहू व पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बरुआसागर थाना क्षेत्र के नईबस्ती मोहल्ले में प्रमोद यादव परिवार समेत रहता था। बीते रोज प्रमोद यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह व बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस मामले में मृतका के बेटा निशांत यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी 2026 को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा में रहने वाले भरत यादव की बेटी शिवानी यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी परिवार में झगड़ा करना शुरु कर दिया था। आरोप है कि उसके ससुराल वाले आए दिन घर आकर उसके पिता को प्रताड़ित करते थे। साथ ही जान से मारने की धमकियां देते थे। पत्नी व ससुरालियों से प्रताड़ित उसके पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिवानी यादव (पत्नी), अनुराग यादव (साला) और भरत यादव (ससुर) के खिलाफ दफा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस संबंध में सीओ टहरौली का कहना है कि शिवानी यादव और शिवानी यादव के पिता भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।


