Jhansi News: बेतवा नदी में पलटी नाव, दो सगे भाई तेज धारा में बहे; मचा हड़कंप, तलाश जारी

Jhansi News: झांसी के बरुआसागर में बेतवा नदी में नाव पलटने से दो सगे भाई तेज धारा में बह गए। गोताखोर और बचाव दल तलाश में जुटे हैं।

Gaurav kushwaha
Published on: 8 Sept 2026 8:15 PM IST
Jhansi News: बेतवा नदी में पलटी नाव, दो सगे भाई तेज धारा में बहे; मचा हड़कंप, तलाश जारी
X

Jhansi News: बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में नाव पलट गई जिससे दो सगे भाई तेज धारा में बह गए। दोनों भाई मछली पकड़ने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों के साथ फ्लड कंपनी की मदद से दोनों की तलाश की मगर देरशाम तक पता नहीं चला है।बरुआसागर थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में रहने वाले राज और मनीष मछली पकड़ने के लिए नाव से बेतवा नदी में गए थे। इन दिनों नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। इसी दौरान अचानक उनकी नाव असन्तुलित होकर पलट गई और दोनों भाई नदी में जा गिरे।

दोनों युवकों ने तैरकर किनारे पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। आसपास मौजूद लोगों ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों नदी की तेज धारा में ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। दोनों भाइयों के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सर्च अभियान शुरू कराया।

देरशाम तक चला सर्च अभियान

स्थानीय पुलिस ने रानीपुर में तैनात फ्लड कम्पनी को भी सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों और बचाव दल की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। पुलिस और बचाव दल नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। नदी के बहाव और आसपास के सम्भावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। देरशाम तकदोनों भाइयों का किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story