Jhansi: झांसी में सर्राफा व्यापारियों की बैठक, सोना-चांदी बुलियन व्यापार को हतोत्साहित करने पर सहमति

Jhansi News: झांसी में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सर्राफा व्यापारियों ने देश हित में सोने-चांदी की बुलियन (ईंट/बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करने पर सहमति जताई।

Gaurav kushwaha
Published on: 18 May 2026 5:43 PM IST
Jhansi: झांसी में सर्राफा व्यापारियों की बैठक, सोना-चांदी बुलियन व्यापार को हतोत्साहित करने पर सहमति
X

Jhansi News

Jhansi News: देश हित में प्रधानमंत्री के आह्वान एवं मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) के निर्देशों के अनुपालन में आज गाँधी सभागार कलैक्ट्रेट झाँसी में अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में अपर आयुक्त ग्रेङ-1 ङी के सचान, संयुक्त आयुक्त वि०अनु०शा० मनीष श्रीवास्तव, उपायुक्त प्रशासन अजय कुमार वर्मा, उपायुक्त वि०अनु०शा० पुनीत अग्निहोत्री, उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार एवं उपायुक्त राज्य कर मनोज त्रिपाठी राज्य कर विभाग झांसी एवं सर्राफा एसोसिएशन / बुलियन व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे दबाव को कम करना और सोने के आयात को नियंत्रित करना है। बैठक के दौरान अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर झाँसी द्वारा बैठक में उपस्थित व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया गया और यह अपेक्षा की गई कि सभी व्यापारी देश हित में स्वेच्छा से सोने व चांदी की बुलियन (ईंट/बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस संबंध में सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गई।

व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि युद्ध के कारण उपजी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे। व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी अवगत कराया कि अधिकांश ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी देकर नई ज्वेलरी खरीदते हैं; यहाँ बुलियन की खरीद-बिक्री का व्यापार नहीं किया जाता है। बैठक में मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष झांसी सर्राफा यूनियन, जितेन्द्र सोनी, अतुल अग्रवाल किलपन, सराफा व्यापार कमेटी, अजय सोनी जानकी ज्वैलर्स, नीलेश सोनी, अमन अग्रवाल, उदय सोनी आदि सर्राफा यूनियन के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर शासन की मंशा पर चर्चा कर राष्ट्र हित में अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के सामान्य होने तक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील के अनुसार कार्य किए जाने की अपील की गयी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story